ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला की राष्ट्रीय कैडेट कोर की सीनियर डिवीजन की सब यूनिट के शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद चयनित कैडेटों के नामों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा के लिए 80 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सब यूनिट के लिए बीती पांच अगस्त को शारीरिक और लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षाओं में खरा उतरने के बाद 21 छात्र छात्राओं के नामों की सूची जारी कर दी गई। कालेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि अभिषेक पंवार, जॉनी, रवीना रांगड़, मोनिका उनियाल, साहिल सजवाण, आशीष पाल, दिलबाग सिंह, प्रमोद सिंह, कुलदीप सिंह, अमन कुमार, परवेज मुशर्रफ, परमेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, धीरज, अक्षय रावत, हर्षित, ऋतु सैनी, मानसी, सबिता देवी, रीना और रश्मि का चयन किया गया है। एनसीसी प्रभारी डॉ. नूर हसन ने बताया कि चयनित कैडेट 27 अगस्त सोमवार को अपने नामांकनपत्र महाविद्यालय के एनसीसी कार्यालय से प्राप्त कर लेंगे। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि यूनिट में 33 प्रतिशत छात्राओं को शामिल किया गया। यूनिट के गठन पर अभिभावकों ने भी उत्साह दिखाया।