गोपेश्वर। ईद उल जुहा पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय और व्यापारियों की बैठक ली। गोपेश्वर थाने में आयोजित बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह ने ईद को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद पर नगर में शांति व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पीपलकोटी, घाट और चमोली में भी पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष कुंदन राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, आयुष चौहान, नईम खान, समीम, अयूब खान, नफीस, रीता भट्ट, सुरेंद्र रौतेला और प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।