फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का पुश्ता ढहा, गाड़ियां फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कनखुल-ग्वाड़ मोटर मार्ग का पुश्ता ढहने से यहां यातायात बंद पड़ा है। ऐसे में राजकीय इंटर कालेज, जूनियर और प्राइमरी स्कूल जाने वाले शिक्षकों की तीन गाड़ियां यहां फंस गई हैं। शिक्षक वाहन सड़क किनारे की छोड़कर गंतव्य को रवाना हुए। ग्राम प्रधान भगवान सिंह कंडवाल, ग्वाड़ के रणवीर सिंह कंडवाल आदि ने कहा कि मंगलवार सुबह मार्ग पर कनखुल के पास पुश्ता ढह गया था। यही नहीं कनखुल से ग्वाड़ एवं आसपास के गांवों की आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से जल्द सड़क खोलने की मांग की। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता हुकुम सिंह ने बताया कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। जल्द सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें