फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर ठप रही संचार सेवा, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में शनिवार को संचार सेवा ठप पड़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरसंचार के साथ ही निजी संचार कंपनियों का मोबाइल फोन नेटवर्क भी देर शाम तक भी पूरी तरह से ठप पड़ा रहा। घाट बाजार में स्थित एसबीआई शाखा में कनेक्टिविटी ठप पड़ जाने से लेन-देन नहीं हुआ। घाट क्षेत्र निवासी महिपाल सिंह गुसांई और जसपाल सिंह का कहना है कि इन दिनों विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं के बैंक में खाते खुलवाए जा रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न होने से छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें