फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के आंतरिक मोटर मार्ग बने खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के आंतरिक मोटर मार्गों पर स्थित गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे स्कूली बच्चों और लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका कार्यालय के मध्य और सुभाष नगर तिराहे पर शासन-प्रशासन और विभागीय उदासीनता के चलते सड़के खस्ताहाल है। यहां पर जमा बारिश का पानी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। महाविद्यालय के छात्र आरती नेगी, हिमानी, अंजली, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार आदि ने रोष जताते हुए कहा कि नगर के आंतरिक मोटर मार्गों को व्यवस्थित करने की दिशा में किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा। इसका खामियाजा स्कूली बच्चों और लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मोटर मार्गों को सही नहीं किया गया तो छात्रों और स्थानीय जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें