फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलिंग के ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। कुलिंग के ग्रामीणों ने प्रशासन और शासन से जल्द गांव के विस्थापन की मांग की। गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के नीचे से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में गांव के कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीण लगातार विस्थापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान यशोदा देवी का कहना है कि गांव के सात परिवारों को प्रशासन ने टेंट दिए थे। 20 दिन से प्रभावित परिवार टेंट में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों ने हरनी गांव के नीचे भूस्खलन को रोकने, ल्वाणी गांव में पैदल पुलिया, धान गदेरा, बांक गदेरा और पिनाऊं गदेरा पर पुलिया बनाने की मांग की। बैठक में कहा गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, लखपत सिंह बिष्ट, ताजपुर के प्रधान महिपाल सिंह, पूर्व प्रधान भुवन सिंह, बख्तावर सिंह, नारायण सिंह, गोविंद सिंह, सरपंच भवान सिंह, महिपत सिंह, चंद्रा देवी, बसंती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें