श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने ग्राम गंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत किनगोड़ी व झालीमाली देवी में पौध रोपण कार्यक्रम किया। वन विभाग के कर्मचारियों व एसएसबी के जवानों ने इस दौरान देवदार अकेसिया, कचनार, माल्टा, बेल आम आदि प्रजाति के पौध रोपे। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, वन विभाग के लखपत सिंह, अरविंद कुमार, सतीश लाल आदि मौजूद थे।