फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर माने छात्र, गैरसैंण में अनशन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। महाविद्यालय गैरसैंण की विभिन्न समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के आश्वासन पर अनशन स्थगित कर दिया।
महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती और सीटें बढ़ाने सहित कई मांगों के समर्थन में दो छात्र चार दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे थे। शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। छात्र सूरज कुमार और हरिवंश शाह सहित अन्य छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा हो या यातायात भत्ता दिया जाए। उन्होंने महाविद्यालय में खेल मैदान निर्माण और चहारदीवारी बनाने की मांग भी विधायक के सामने रखी। विधायक नेगी ने छात्रों की समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, राकेश चंद्र सिंह नेगी, राकेश उप्रेती, संतोष पुंडीर सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें