कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित चयन शिविर में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए 80 युवक और 30 युवतियों का चयन किया गया। बुधवार को आयोजित चयन शिविर में ब्लाक के 500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। यूथ फाउंडेशन के समन्वयक भगवती प्रसाद ने बताया कि सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को यूथ फाउंडेशन भर्ती से पूर्व का नि:शुल्क प्रशिक्षण देता है। इसके लिए ब्लाक वार चयन प्रक्रिया की जा रही है। इस मौके पर कैप्टन बलबीर सिंह रावत, सूबेदार मेजर विक्रम चौधरी, सूबेदार मेजर यशवंत सिंह, प्रीतम सिंह, मुकेश, महिला प्रशिक्षक सविता, नंदन सिंह पंवार, भुवन नौटियाल, हरीश नयाल और अजय बिष्ट आदि मौजूद थे।