घाट। आजीविका परियोजना की ओर से स्वयं सहायता समूह की 120 महिलाओं को तीन माह तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर शिवलाल स्नेही और मनीष कुंवर ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के समापन पर बीडीओ मोहन चंद्र आंचल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे। इस मौके पर रुपकुंड स्वायत सहकारिता के ब्लॉक समन्वयक अवतार सिंह रौतेला, देवेंद्र गुर्साइं, सुखवीर रौतेला, रोहिता फरस्वाण, रीना, दिवानीराम और माहेश्वरी आदि मौजूद थे।