फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे की जद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। लगातार बारिश से तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूस्खलन की जद में आ गया है। साथ ही अस्पताल के नीचे संचालित बाजार को भी खतरा हो गया है। मंगलवार सुबह बारिश के कारण मुख्य बाजार में एक विशालकाय पेड़ और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। बाद में पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से किसी तरह मलबा और पेड़ हटाकर यहां आवागमन सुचारु किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, बलराम बहुगुणा, उमेश प्रसाद, प्रेम बुटोला ने बताया कि अस्पताल के नीचे हो रहे भूस्खलन से अस्पताल के साथ ही बाजार को भी खतरा हो गया है। व्यापारियों ने यहां सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें