फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय श्रावणी पर्यावरण-पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक के असेड़ सिमली के जाखोलीसैंण में आयोजित तीन दिवसीय श्रावणी पर्यावरण, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक प्रदीप बुटोला ने जय बदरी केदार नाथ..., हेमा करांसी के मेरी बामणी..., गिर गेंदुआ, दिनेश नेगी के फिर बजे दे मुरली... गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सराहनीय रहे। मेले के समापन पर मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप पटवाल ने कहा कि मेलों के आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली और आपसी सौहार्द में वृद्धि होती है। उन्होंने इस दौरान मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं और लोक गायकों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोदांबरी देवी, देवेंद्र बुटोला, जीत सिंह बुटोला, भगत सिंह, गुड्डी देवी और विमला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें