फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव में सर्वजीत बनी तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाए जलवे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
डोईवाला। संजीवनी हेल्थ वूमेन सोसायटी डोईवाला की ओर से सोमवार को आयोजित तीज महोत्सव में नगर की सर्वजीत कौर तीज क्वीन चुनी गईं। मेंहदी प्रतियोगिता में काजल अव्वल रहीं। इस दौरान गीत संगीत कार्यक्रम में महिलाओं ने जलवे दिखाए। नगर पालिका परिसर में आयोजित तीज महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने दीप जला की। महोत्सव में पहला स्थान बनाकर सर्वजीत कौर तीज क्वीन बनीं। दूसरे स्थान पर मीनाक्षी चौधरी रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, सोनाली द्वितीय, किरण तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, अक्षरा द्वितीय और गुलशन तृतीय स्थान पर रहे। महिला नृत्य में आशा कोठारी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और अनीता अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। सोसायटी अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मकसद महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उनका सांस्कृतिक उन्नयन करना है। निर्णायक की भूमिका में मीनू आर्य रहीं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, नीना संधू, सुमन कपूूर, विमला खत्री, किरण अरोड़ा, अनीता अग्रवाल, पूजा, अनीता सिंह, मंजू देवी, निर्मला देवी, रागिनी जौहरी, मधु थापा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें