फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करेगी संतोषी व अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी न्यूली की संतोषी रावत व जीआईसी गोनीखाल के अनुराग बलोनी का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में औद्योगिक क्रांति-4 क्या हम तैयार है? विषय पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में 22 माध्यमिक व 8 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें संतोषी रावत प्रथम, अनुराग बलोनी द्वितीय, वसी पटवाल, व आयुष बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। संगोष्ठी में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया है। इस मौके पर डा. वीएम गैरोला, सविता उनियाल, योगेश बहुगुणा, सीमा रावत व प्रेम प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें