फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव जल्द कराने के लिए कुलपति कार्यालय में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराए जाने व चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग के लिए विभिन्न छात्र संगठनों ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान कुलपति के वार्ता छोड़कर चले जाने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने कुलपति के लौटने तक कार्यालय के बाहर डेरा जमाए रखने का एलान किया। छात्र अपनी मांग पर अड़े है। जबकि विवि प्रशासन राज्य सरकार के निर्देश की बात कह कर जल्द चुनाव कराने से साफ इनकार कर रहा है। सोमवार शाम गढ़वाल विवि के सभी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता विवि में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाने की मांग के लिए कुलपति कार्यालय पहुंचे। छात्रों का कहना था कि गढ़वाल विवि में सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार जल्द छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित कर दी जाए। छात्र विवि प्रशासन से चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग भी कर रहे थे। इस दौरान डीएसडब्लयू प्रो. पीएस राणा ने छात्रों को बताया कि राज्य सरकार ने अभी छात्र संघ चुनाव न कराए जाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही छात्र संघ चुनाव संपन्न होंगे। डीएसडब्ल्यू की इस बात पर छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने कहा कि राज्य प्रशासन केंद्रीय विवि की गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रहा है। जो कि गलत है। छात्रों ने कुलपति से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने की बात कही, लेकिन कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल मंगलवार को वार्ता किए जाने की बात कह कर कार्यालय से उठ कर चली गई। जिस पर छात्र भड़क गए। छात्रों ने कुलपति कार्यालय में ही डेरा डाल दिया है। चेतावनी दी कि जब तक कुलपति वापस आकर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती वह कुलपति कार्यालय में जमें रहेंगे। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनोज रावत, बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, पुष्पेंद्र पंवार, अतुल सती, शिवानी पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें