फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने स्नातक उपाधि पूरा करने के लिए दिया एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने अधिकतम 12 क्रेडिट से स्नातक उपाधि पूर्ण करने से रहे गए छात्रों को एक अंतिम अवसर दिया है। ऐसे छात्र एक बार फिर सेशनल परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 18 अगस्त तक आवेदन करना होगा। सेशनल परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित होगी। इस संबंध में कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए है। सेशनल परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 1250 रुपये का शुल्क विवि के एकाउंट में जमा कराना होगा। 21 अगस्त तक सभी विभागाध्यक्षों को अंकों की सूची परीक्षा नियंत्रक को मेल के माध्यम उपलब्ध करानी होगी। विवि के इस निर्णय पर छात्रों ने खुशी जताई है। अधिकांश छात्र कुछ विषयों में कम क्रेडिट होने के कारण स्नातक उपाधि पूरी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें