शहीद व दिवंगत आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को आयोजित शोक सभा में शहीद हमीर सिंह पोखरियाल व राज्य आंदोलनकारी बसंती लखेड़ा, रमेशचंद्र तिवाड़ी के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक में शोक सभा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण और 18 अगस्त को राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेम सिंह रावत, युद्धवीर चौहान, गंभीर मेवाड़, विक्रम भंडारी, सुशीला बिष्ट, मुन्नी ध्यानी, लक्ष्मी कंडवाल, सरला नेगी, मंजू भट्ट, वीरेंद्र सिंह, विशंबरदत्त डोभाल, पुरुषोत्तम नौटियाल, सुशील पोखरियाल आदि मौजूद रहे।