फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा डंग के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा डंग के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने शनिवार को देहरादून रोड स्थित एक रिजॉर्ट में तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी चारू कोठारी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला, एसआई सरोज नौटियाल और पीसीडी निशी जैन मौजूद रहीं। तीज कार्यक्रम में क्लब की सीमा डंग तीज क्वीन चुनी गईं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर उमा किंगर और सोनम इचपिलानी ने तीसरे स्थान रहीं। इसके साथ ही क्लब के बाहर से आईं महिलाओं में पारुल वालिया को तीज क्वीन जबकि दिव्या मखीजा दूसरे और उमा कालरा तीसरे स्थान पर रहीं। बच्चों के कार्यक्रम में वृद्धि गनेरीवाल तीज प्रिंसेज, निहारिका और सोनम क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। क्लब की अध्यक्ष दीपिका प्रभाकर ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर वाल्मीकी बस्ती की निर्धन परिवार की युवती राखी को सिलाई मशीन भेंट की। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी निवासी एक छात्र को स्कूल फीस उपलब्ध कराई। दीपिका प्रभाकर ने सभी सदस्यों को कपड़े के थैले वितरित किए। इस दौरान लायंस क्लब की सचिव स्वाति गनेरीवाल, कोषाध्यक्ष ऋचा सूरी, उमा किंगर, शीनम डंग, श्वेता गुप्ता, रुचिका गनेरीवाल, सोनिका सचदेव, शीत शर्मा, नेहा मनिक, दीपिका ग्रोवर, सोनम, शीतल शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें