शिव कथा सुनने से जल्द होती है मोक्ष प्राप्ति
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। प्राचीन श्री महादेव मंदिर भोगपुर रोड़ रानीपोखरी में आयोजित श्री शिव महा पुराण कथा का समापन शनिवार को हो गया। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित सूर्यकांत बलूनी जी महाराज ने बारह ज्योर्तिलिंगों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सावन में शिव कथा के श्रवण और चिंतन से मोक्ष की प्राप्ति जल्द हो जाती है। उन्होंने बताया कि शिव कल्याण के प्रतिरूप और शिव परम दयालु देव हैं। भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण कर सभी प्राणि मात्र की रक्षा की। कथा के समापन मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने पॉलिथीन के उन्मूलन का संकल्प भी लिया। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा, रविन्द्र सिंह पुंडीर, अनुग्रह शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पंवार, कामेश रावत, मीता रावत, सुरेश रमोला, पुरुषोत्तम सिल्सवाल, संतोषी देवी, मालती, गीता चौहान, उत्तम सिंह बिष्ट, राजपाल कृषाली, सुनील पंवार, शूरवीर सिंह सजवाण, अंबिका सजवाण, मीरा रावत और सीमा रावत आदि मौजूद रहे।