श्रीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गणपति भट्ट ने एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) से शहर के अधिकांश हिस्से को नहीं जोड़े जाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि शहर में लंबे समय से एसटीपी काम कर रहा है, लेकिन अलकनंदा विहार, एजेंसी मोहल्ला, अपर बाजार व केवट मोहल्ले समेत अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है।