श्रावण श्रवण करने का महीना : कृष्णाचार्य
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कथावाचक स्वामी कृष्णाचार्य ने कहा कि सत्संग न केवल धर्म का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि जीव को जीवन में अच्छे विचार व संस्कार के लिए भी प्रेरित करता है। मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित मानस कथा में स्वामी कृष्णाचार्य ने कहा कि श्रावण श्रवण करने का महीना है। इसी मास में शंकर ने पार्वती को अमरनाथ में कथा सुनाई थी। कथा आयोजक रवि शास्त्री ने बताया कि वार्षिकोत्सव के बाद समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित गोपालाचार्य शास्त्री की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। अनुष्ठान में रामायणी मिश्रा, कपिल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, राम चौबे, अमित सक्सेना, अशोक अरोड़ा, अजय, राजीव लोचन शर्मा, सीमा शर्मा, कैलाश भट्ट, योगेश शर्मा आदि शामिल रहे।