फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में रेशम उद्योग को बढावा देने के लिए किया पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। देहल चौरी क्षेत्र में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्टॉप टीयर्स ने अपने स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कांडा, जीआईसी देहलचौरी व सनराइज स्कूल परिसर में 250 शहतूत की पौध रोपी गई। पौधरोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में स्टॉप टीयर्स के संस्थापक प्रमोद बमराडा ने कहा कि शहतूत के पेड़ों से जहां पशुओं के लिए चारा उपलब्ध होगा, वहीं क्षेत्र में रेशम उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के उत्पात से बंजर पड़ी भूमि पर शहतूत के पौधों का रोपण किया जाए, जिससे लोगों को रोजगार के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी हो सकेगी। इस मौके पर स्टॉप टीयर्स की ओर से ग्राम पंचायत कांडा में ब्रिजमोहन के खेतों में 200 शहतूत के पेड़ों का रोपण किया गया। पौध रोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर एस नयाल, उत्तम सिंह राणा, अनुराग चमोली, शिवानी पंत, तृप्ति चमोली, राहुल कक्कड़, हिमांशु सेमवाल, प्रदीप पुरोहित, राधाकृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें