श्रीनगर। तहसील से समय पर प्रमाण पत्र न मिलने का आरोप लगाते हुए यहां कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई है।
राज्य आंदोलनकारी प्रभाकर बाबुलकर व आम आदमी पार्टी के पृथ्वी सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को ज्ञापन भेज तहसील में तैनात अधिकारियों का तबादला किए जाने की मांग की है। प्रभाकर बाबुलकर व पृथ्वी सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील से लोगों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल रहें हैं। जिन प्रमाण पत्रों को 7 से 10 दिन में मिलना चाहिए, वह प्रमाण पत्र एक या दो महीने में मिल रहे हैं।