फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का धरना 23वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का मंगलवार को 23 वें दिन भी रहा धरना जारी। छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में धरना देते हुए छात्रों ने कहा कि जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित महाविद्यालय तलवाड़ी में विगत दो वर्षों से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। कहा कि राज्य सरकार की ओर से अर्थशास्त्र विषय को शुरू करने के लिए शासनादेश जारी किया था, लेकिन एक साल बाद भी उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विषय को शुरू नहीं किए जाने से छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। वहीं स्नातक स्तर पर भी सीटों में कमी किए जाने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो छात्रों को आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरना देने वालों में राहुल रावत, प्रमोद कुमार, विजय जोशी, राहुल टम्टा, हरीश चंदोला संजू बोरा, आकाश चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें