कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ कस्बे के जीत सिंह मार्केट, अस्पताल परिसर और परखाल तिराहे के बाजारों में जलभराव बड़ी समस्या बनी है। जयवीर सिंह कंडारी, हरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि कस्बे में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या हो रही है। यहां तक कि हल्की बारिश में अस्पताल परिसर से लेकर पूरा बाजार पानी और कीचड़ से पट रहा है। मामले में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।