कर्णप्रयाग। सिमली क्षेत्र के गांवों में 40 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। भारी बारिश के अलर्ट के दौरान लंबे समय पर बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। शनिवार रात्रि को ईड़ा बधाणी में विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से कई स्थानों पर आपूर्ति ठप हो गई थी, जिस पर ऊर्जा निगम सोमवार शाम करीब पांच बजे गांवों की बिजली बहाल कर पाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, प्रधान सतेश्वरी देवी, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी आदि का कहना है कि बारिश का अलर्ट के बावजूद ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते कई गांव 40 घंटे तक अंधेरे में रहे।