कीर्तिनगर। विकासखंड के ग्राम पंचायत थाती डागर की आम बैठक में ग्रामीणों ने सड़क व विद्युतीकरण की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। ग्राम प्रधान अषाड़ी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत के राजस्व गांवों का आज तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीण अंधेरे में राते गुजारने को मजबूर है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर प्रस्ताव पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र पाल सिंह, उत्तम सिंह, प्रभुदयाल, भजन सिंह, किशन दत्त, प्रवेंद्र सिंह, सुरमा लाल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।