फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया रंग में रंगा नीलकंठ धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में रविवार को ढाई लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर दर्शन किया। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर में देररात से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़िए लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। सुबह कपाट खुलने के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। कांवड़ यात्रा में नीलकंठ धाम के दर्शन को आने वाले शिवभक्तों का आंकड़ा लगातार बढ़ने लगा है। इस साल की यात्रा में अब तक दस दिनों में 14 लाख से अधिक श्रद्धालु प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन व जलाभिषेक कर चुके है। नीलकंठ में रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद दिनभर नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम सात बजे तक 2,56,500 शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें