फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डाला विद्युत लाइन शिफ्टिंग में खलल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। दोपहर शुरू हुई बारिश ने ऊर्जा निगम की लाइन शिफ्टिंग में खलल डाल दी। दोपहर बाद तार बदलने का काम नहीं हुआ, लेकिन श्रीकोट व घसिया महादेव के कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इन दिनों ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बिजली लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। निगम के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत पुराने पोलों से नए पोल में तार लगाने के लिए सुबह लगभग 9.30 बजे शट डाउन ले लिया गया। निगम के कर्मचारी कुछ ही स्थान पर तार बदल पाए थे कि बारिश शुरू हो गई। इससे काम रुक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें