फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव के कल्याण और विकास का सीधा संबन्ध पर्यावरण से है - स्वामी चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने शनिवार को दिल्ली में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। परमार्थ निकेतन मीडिया विभाग के अनुसार स्वामी चिदानंद मुनि ने कानून मंत्री को गंगा और अन्य नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखने, मानव अधिकारों की तरह वन्यजीव, वृक्ष व प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही सहायक नदियों, गाड़-गदेरों पर भी स्वच्छता का नियम लागू करने की बात कही है। स्वामी का कहना है कि मानव के कल्याण और विकास का सीधा संबंध पर्यावरण से है। स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव विकास के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। वहीं कानून मंत्री ने नमामि गंगे के महानिदेशक से भी चर्चा की। मुनि ने कहा कि कानून मंत्री ने उक्त सुझावों पर मंथन के बाद कैबिनेट को सौंपने और शीघ्र ही गंगा राइट एक्ट बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें