ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण समिति धर्मूचक की ओर से शनिवार को डॉ. अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। धर्मूचक स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात सरिता डोभाल, गन्ना समिति डोईवाला अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता आनंद अग्रवाल, व्यवसायी मंदीप बजाज, अधिवक्ता अतर सिंह, मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ समेत कई अधिकारियों और प्रबुद्ध लोगों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा और सचिव अधिवक्ता विरेंद्र कुमार पेंगवाल ने पौधरोपण में समिति के योगदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े गुरदीप सिंह, सहकारी समिति डोईवाला के अध्यक्ष अशोक पाल, सुदेश सहगल, हरिकिशोर, अतर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नाथीराम, बलबिंदर सिंह बिंदा, राजेश पाल, गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।