फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चा ने की सहायक नगर आयुक्त से नगर क्षेत्र में फॉगिंग की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बरसात के दौरान फैलने वाले डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनियां जैसी बीमारियों से बचाव के लिए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग की है। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनियां जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नगर क्षेत्र में फॉगिंग की व्यवस्था जरूरी है। ऐसे में क्षेत्र में फॉगिंग की नियमित व्यवस्था जरूरी है। मांग करने वालों में शिवम शर्मा, दीपक बिष्ट, सतीश सिंह, गोपाल चंदेल, नितिन सक्सेना, सुरेश नेगी, विशाल खैरवाल, जॉनी लांबा, आशीष शर्मा, प्रिंस गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, मनोज गुप्ता, विमल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें