फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

ऋषिकेश । एपेक्स ग्लोबल स्कूल माजरीग्रांट की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देहरादून- हरिद्वार हाईवे स्थित माजरीग्रांट में विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का विद्यालय की प्रधानाध्यापक संध्या शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पेंटिंग व खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए नन्हें मुन्हें बच्चों ने पर्यावरण संबंधी पेंटिंग बना कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर साक्षी संगर, कल्पना बलोदी, काजल पंवार, पार्वती, शालिनी उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें