देवाल। कैल नदी में भारी मात्रा में मलबा और पेड़ आने से 5 मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
चमोली हाइड्रो पावर की ओर से ब्लाक मुख्यालय पर कैल नदी पर लघु जल विद्युत परियोजना बनाई गई है। परियोजना से 5 किलोवाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन नंदकेसरी ग्रिड को दिया जाता है, लेकिन एक सप्ताह पूर्व हुई भारी बारिश से परियोजना से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। बारिश के साथ आए मलबे से परियोजना की पाइप लाइन चौक हो गई। चमोली हाइड्रो पावर लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस परियोजना में ढाई मीटर व्यास की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन है, जो मलबे से पट गई है। मलबा हटाने और परियोजना को सुचारु करने के लिए मुंबई से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।