फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बावजूद भी धामों के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 762 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। अभी तक 7,97949 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए गोविंदघाट से 430 तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। अभी तक हेमकुंड साहिब में 1,18755 तीर्थयात्री हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि इन दिनों हेमकुंड साहिब में मौसम सामान्य बना है। बारिश के मौसम में भी तीर्थयात्रियों में हेमकुंड आने के लिए उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें