देवाल। ब्लाक के आपदाग्रस्त गांव कुलिंग, झलिया और वाण गांव के प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष महाबीर बिष्ट, वाण के ग्राम प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी ने बताया कि 15 जुलाई की आपदा से लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर 2 पुल बह गए, जबकि गांवों के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से गांव का संपर्क कट गया है। ऐसे में वाण गांव में खाद्यान्न की समस्या बनी है। कुलिंग गांव के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कराने और अति संवेदनशील गांव के विस्थापन की मांग की।