फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा असेना क्षेत्र को मिलेगा राजस्व ग्राम का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

टिहरी विस्थापित पशुलोक क्षेत्र में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोगरा असेना क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 5 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। अग्रवाल ने कहा कि डोगरा असेना क्षेत्र लंबे समय से राजनीति का शिकार होता रहा, जिससे यह क्षेत्र राजस्व ग्राम की श्रेणी में नहीं आ पाया। उन्होंने ने कहा है कि क्षेत्र को जल्दी राजस्व ग्राम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विस्थापित क्षेत्र स्थित मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये, शौचालय निर्माण के लिए एक लाख और स्ट्रीट लाइट के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई नहर की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत के लिए विभागीय अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। साथ ही ऊर्जा निगम को क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। जनता दरबार में स्थानीय नागरिकों ने पुनर्वास क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। इस अवसर पर कुशाल सिंह पंवार, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिंह राणा, संजीव चौहान, किशोर लाल, राय सिंह, मनोहर लाल रतूड़ी, पार्वती देवी, विमला देवी, मकान सिंह गुनसोला, गजेंद्र राणा, नत्थी सिंह, एनपी जोशी, अक्षय कौशिक, विजय पाल आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें