फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में कारगिल दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में प्रशासन की बैठक हुई। प्रभारी जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल शहीदों के गांवों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने विद्यालयों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में गोष्ठी और विभिन्न स्थानों पर वृहद पौध रोपण अभियान चलाने के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक फकीर सिंह रावत, सुरेंद्र लिंगवाल, युद्धवीर सिंह और डीपी पुरोहित सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें