ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
भेजे गए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के लोगों की आजीविका कृषि पर आधारित है, लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में यदि क्षेत्र में लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए तो लोगों को खासा लाभ मिलेगा। उन्हें आर्थिकी सुदृढ़ करने का जरिया मिल सकेगा। ज्ञापन भेजने वालों में दिनेश आनंद, राम सिंह, प्रशांत, ज्ञानचंद, मायाराम शर्मा, नरेश शर्मा, सुभाष वर्मा, सतपाल, मोहन शर्मा, कलीराम, चतर सिंह, नवनीत आनंद, शशि, आनंद सिंह, संदीप, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।