श्रीनगर। बिजली रविवार को दिन भर रुलाती रही। बिजली गुल रहने से लोग उमस भरे मौसम में परेशान रहे। वहीं बिजली आधारित लघु उद्योग और अन्य कामकाज प्रभावित हुए। लोगों ने रोष जताया कि ऊर्जा निगम आए दिन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग व मरम्मत के लिए दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रख रहा है। इधर, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के समीप एक पोल तिरछा हो गया था। लाइन की मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। इसके बाद पुन: फॉल्ट आने से आपूर्ति में व्यवधान हुआ।