फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने अलकनंदा में मारी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग। मासौं गांव के एक युवक ने अलकनंदा में छलांग मार दी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने अलकनंदा तटों पर व्यक्ति की ढूंढ खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार, मातवर सिंह (44) पुत्र बलवीर सिंह निवासी श्रीकोट, गौचर, चमोली अपने सुसराल मासौं में रहता था। शुक्रवार रात आठ बजे से वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद शनिवार को जब उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो अलकनंदा नदी के किनारे उसके कपड़े और अन्य सामान मिला। इसके बाद परिजनों की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मातवर के कपड़ों को कब्जे में लेकर नदी तटों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच व व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें