गैरसैंण। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के छात्रों ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने, तहसील मुख्यालय से विद्यालय की दूरी अधिक होने से महाविद्यालय को तहसील मुख्यालय में शिफ्ट करने, कॉलेज में खेल मैदान का निर्माण करने आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो छात्रों को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में सूरज कुमार, संतोष पुंडीर , देवेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, लखपत, राकेश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को भी प्रेषित की है।