जोशीमठ। बारिश से जीआईसी जखोला का मुख्य भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पीटीए और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का कहना है, कि भवन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से विद्यालय गेट के समीप मलबे का निस्तारण किया गया, जिससे यहां भूस्खलन हो रहा है। विद्यालय के मुख्य मार्ग का पुस्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है और मुख्य गेट मलबे में दब गया है। विद्यालय पीटीए अध्यक्ष सुशीला देवी और विक्रम सिंह का कहना है कि भूस्खलन से विद्यालय गेट और विद्यालय का रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है।