फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकाल दिया ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवियों ने बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल नेहरू बाजार के छात्रों के साथ मिलकर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी की थीम पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली टीम लीडर दिनेश, राकेश, शिवानी थापा औन नैना साहू के नेतृत्व में निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने रैली के माध्यम से व्यापारियों से को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. प्रभात द्विवेदी ने स्वयंसेवियों और कैडेट्स को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। रैली में डॉ. राखी डिमरी, डॉ. राकेश, डॉ. रेखा, डॉ. योगेश भट्ट, डॉ. माधुरी, डॉ. अनिता तोमर, डॉ. पूजा, डॉ. सीमा, मनीष, जावेद, रीतिका, अमित, सोमपाल, हर्षित, अमरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें