ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चकराता। राजेंद्र सिंह असवाल ने बृहस्पतिवार को चकराता के खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। यह पद खंड विकास अधिकारी राजेंद्र दत्त जोशी के स्थानांतरण के बाद से रिक्त था। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख खुशीराम शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ से अधर में लटके विकास कार्यों में गति लाने की अपील की। वहीं खंड विकास अधिकारी ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाने की बात कही। इस मौके पर सूरज प्रकाश कोल, बलदेव चौहान, नरेंद्र सिंह रावत, गुमान सिंह, सूरत सिंह, अतर सिंह, उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, सभासद कमल रावत मौजूद रहे।