फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीराम बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कांग्रेेस अनुसूचित जाति विभाग की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए धनीराम को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही रामलाल उपाध्यक्ष, मेहरबान राम संयोजक, मदन राम और बच्चू लाल संरक्षक, चंदन राम को सलाहकार मनोनीत किया गया। महिला मोर्चे में गोविंदी देवी को अध्यक्ष, प्रभा देवी उपाध्यक्ष, शकुंतला देवी संयोजक, जमुना देवी संरक्षक, माहेश्वरी देवी को सलाहकार बनाया गया। युवा मोर्चे में सरोज कोहली को अध्यक्ष, तुला राम उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार संयोजक चुना गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, संदीप पटवाल, शिव लाल, हरि राम, सुरेश कुमार और कलम कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें