पोखरी। बाजार में शनिवार रात को खड़ी की गई एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित में पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत की है।
बिनगढ़ गांव के संजय राणा ने बताया कि वे शनिवार रात को गांव के बाजार में अपनी बाइक खड़ी कर घर चले गए थे। सुबह जब मौके पर पहुंचे तो बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत थाना पोखरी में की। थानाध्यक्ष पोखरी प्रेम सिंह ने बताया कि सेमी-ग्वाड़ गांव में भी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मोटर मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।