फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जुलाई को निकलेगी गंगा अविरलता निर्मलता यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गंगा अविरलता निर्मलता यात्रा 18 जुलाई से हरिद्वार से राजघाट (दिल्ली) के लिए रवाना होगी। यात्रा का नेतृत्व जल पुरुष राजेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारवार्ता में किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष और यात्रा के उत्तराखंड संयोजक भोपाल चौधरी ने बताया कि 11 जुलाई को दिल्ली में गंगा संरक्षण की लड़ाई लड़ रहे विभिन्न संगठनों की बैठक हुई, जिसमें जागरूकता के लिए 18 जुलाई को हरिद्वार से राजघाट के लिए यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन प्रतिभाग कर सकते हैं। बताया कि यात्रा में स्वामी अग्निवेश, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, मातृ सदन के स्वामी शिवानंद जी महाराज भी शिरकत करेंगे। इस जत्थे में उत्तराखंड से एक हजार वाहन जाएंगे। यात्रा के माध्यम से गंगा संरक्षण प्रबंधन कानून, अलकनंदा व भागीरथी नदी में बांधों को रद्द करने और 24 बांधों के निर्माण पर रोक यथावत रखने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर किसान मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा, बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व आयुष मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें