पीपलकोटी। अवैध रूप से कच्ची शराब के साथ एक महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला ने बताया कि नशा उन्मूल अभियान के दौरान अगथला गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान हिवाली देवी कच्ची शराब बनाती मिलीं। हिवाली देवी के घर से 15 लीटर कच्ची शराब और 1500 लीटर लाहन बरामद किया गया। शराब की भट्टी और लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।