गोपेश्वर। पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अपने वाहनों से नेम प्लेट उतारी। थानाध्यक्ष कुंदन राम, जिलाधिकारी आशीष जोशी, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने वाहनों से नेम प्लेट उतारीं। न्यायालय के आदेशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि दूसरे चरण में निजी वाहनों से भी पद नाम और विभाग आदि की नेम प्लेटों को उतारा जाएगा।